Aryan Khan पर NCB ने लगाए और गंभीर आरोप, जमानत याचिका पर आज आ सकता है फैसला
ABP News Bureau | 14 Oct 2021 10:17 AM (IST)

क्रूज ड्रग्स केस में जेल में बंद आर्यन खान की जमानत पर आज फैसला आ सकता है. कल की सुनवाई के दौरान एनसीबी का पक्ष रख रहे ASG ने दावा किया कि आर्यन खान बहुत समय से ड्रग्स का सेवन कर रहे हैं... इस बीच आर्यन को लेकर सियासत भी जारी है, एनसीपी नेता नवाब मलिक आज भी प्रेस कॉन्फ्रेंस करके NCB पर हमला जारी रखेंगे.