दिल्ली में नक्सल कमांडर गिरफ्तार, 2014 में जेल तोड़कर हुआ था फरार
ABP News Bureau | 31 Oct 2021 07:35 AM (IST)

दिल्ली से नक्सली समूह पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया के कमांडर को गिरफ्तार किया गया है. दिल्ली की क्राइम ब्रांच की टीम ने इसे गिरफ्तार किया है. आरोपी झारखंड और छत्तीसगढ़ के कई मामलों में वांटेड था. 2014 में जमशेदपुर कोर्ट से जेल की दीवार तोड़ कर हुआ था फरार.