नवाब मलिक के आरोप, जवाब देंगे हाजी अराफात
ABP News Bureau | 11 Nov 2021 12:08 PM (IST)

बात करते हैं मुंबई के बवाल की.. क्रूज ड्रग्स केस में वसूली केस के खुलासे के बाद महाराष्ट्र की सियासत और गरमाई हुई है.. नवाब मलिक और बीजेपी के बीच आरोपों और पलटवार का दौर जारी है.. कल नवाब मलिक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके नेता विपक्ष देवेंद्र फडणवीस के अंडरवर्ल्ड से रिश्ते और जाली नोट के नेक्सस का आरोप लगाया.. साथ ही नवाब मलिक ने कई और नए नाम भी उछाले.. उन्हीं नामों में से एक हाजी अराफात जो कि बीजेपी के नेता हैं, वो आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं.. हाजी अराफात का कहना है कि वो नवाब मलिक का काला चिट्ठा खोलेंगे..हाजी अराफात ने कहा है कि पिक्चर अभी बाकी है.