Nawab Malik का अंडरवर्ल्ड से संबंध है- Devendra Fadnavis का पलटवार | Sameer Wankhede Case
ABP News Bureau | 01 Nov 2021 11:52 AM (IST)

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक ने बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं. मलिक का आरोप है कि मुंबई, महाराष्ट्र और गोवा में ड्रग्स का कारोबार देवेंद्र फडणवीस के संरक्षण में किया जा रहा है. इसके बाद अब देवेंद्र फडणवीस ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पलटवार किया. फडणवीस ने कहा कि नवाब मलिक के अंडरवर्ल्ड से संबंध हैं, इसके सबूत मीडिया को दूंगा.