Navjot Singh Sidhu- 'केंद्र सरकार ने जो कृषि कानून पास किया है उसके लिए अकाली दल भी जिम्मेदार है'
ABP News Bureau | 15 Sep 2021 02:51 PM (IST)

कृषि कानून को लेकर पंजाब में कांग्रेस ने अकाली दल पर हमला बोला है, पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू का कहना है कि आज केंद्र सरकार ने जो कृषि कानून पास किया है उसके लिए अकाली दल जिम्मेदार है, क्योंकि 2013 में पंजाब की अकाली सरकार ने ही कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग बिल पास किया था, तब अकाली दल एनडीए का हिस्सा था.