कुल्लू में कुदरत का कोहराम ! | Himachal Weather Update | ABPLIVE
ABP News Bureau | 12 Aug 2022 03:58 PM (IST)
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू के आनी में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ ने तबाही मचा दी है. मूसलाधार बारिश के बाद जन जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है. बारिश के बाद आई बाढ़ में आनी बस स्टैंड के पास कई दुकानें ताश के पत्तों की तरह ढह गईं. इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है. इसके अलावा आनी से 6 किमी दूर गुगरा में देउठी में हुई भारी बारिश से तीन गाड़ियां और एक मोटरसाइकिल के बह जाने की भी सूचना है. वहीं खदेड़ में भी एक मकान भूस्खलन की चपेट में आ गया, जिसमें दबकर दो महिलाओं की मौत हो गई.