NATO ने अफगानिस्तान में तालिबान राज के Ashraf Ghani सरकार को ठहराया जिम्मेदार | Top Headlines
ABP News Bureau | 18 Aug 2021 07:56 AM (IST)

नाटो महासचिव जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने अफगानिस्तान के सशस्त्र बलों के तेजी से घुटने टेकने के लिये देश के नेतृत्व को जिम्मेदार बताया और कहा कि नाटो को अपने सैन्य प्रशिक्षण प्रयासों में हुईं खामियों को भी उजागर करना चाहिए. स्टोल्टेनबर्ग ने कहा कि 'अफगान राजनीतिक नेतृत्व टिके रहने में विफल रहा' और 'अफगान नेतृत्व की इस विफलता ने उस त्रासदी को जन्म दिया, जिसे आज हम देख रहे हैं.'