National Security: PM Modi ने ऑपरेशन सिंदूर की तारीफ करते हुए कहा, 'हमने संदेश दिया है...'
एबीपी न्यूज़ टीवी | 13 May 2025 05:21 PM (IST)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'ऑपरेशन सिंदूर' का उल्लेख करते हुए भारत की नीति, नीयत और निर्णायक क्षमता को त्रिवेणी बताया। उन्होंने कहा कि 'जब हमारी बहनों बेटियों का सिंदूर छीना गया तो हमने आतंकियों के फन को उनके घर में घुस के कुचल दिया है।' अपने संबोधन में PM Modi ने गुरु गोविंद सिंह जी का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि नौ आतंकी ठिकाने बर्बाद किए गए और 100 से ज़्यादा आतंकी मारे गए, साथ ही पाकिस्तानी सेना को भी धूल चटाने की बात कही।