National Doctor's Day: जानिए भारत में किनकी वजह से मनाया जाता है डॉक्टर्स-डे?
ABP News Bureau | 01 Jul 2021 09:27 AM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर 3 बजे नेशनल डॉक्टर्स डे के अवसर पर देश के डॉक्टर्स कम्यूनिटी से जुड़े लोगों को संबोधित करेंगे. भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. हर साल एक जुलाई को देशभर में नेशनल डॉक्टर्स डे मनाया जाता है. इसी दिन देश के महान डॉक्टर और पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री डॉक्टर बिधानचंद्र रॉय का जन्मदिन और पुण्यतिथि होती है. यह दिन उन्हीं की याद में मनाया जाता है.