नासिक: जाकिर हुसैन अस्पताल में रिफिलिंग करते हुए ऑक्सीजन लीक, मचा हड़कंप
ABP News Bureau | 21 Apr 2021 03:12 PM (IST)

महाराष्ट्र के नासिक में जाकिर हुसैन अस्पताल में ऑक्सीजन फिलिंग के दौरान ऑक्सीजन लीक की खबर आई है. हालांकि, फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर ऑक्सीजन वॉल्व बंद करके ऑक्सीजन का बहाव बंद कर दिया. लेकिन पाइप लाइन में इस लीकेज की वजह से गंभीर मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करना पड़ा.