BJP-RSS को लेकर Rahul Gandhi के बयान पर नरोत्तम मिश्रा का हमला,बोले-'वो इच्छाधारी हिंदू हैं'
ABP News Bureau | 16 Sep 2021 05:14 PM (IST)

राहुल गांधी के कल बीजेपी और आरएसएस पर दिए बयान को लेकर सियासत तेज है. राहुल गांधी ने कल कहा था कि बीजेपी और आरएसएस हिंदू धर्म की दलाली करते हैं. राहुल के इस बयान पर मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने हमला बोला है. नरोत्तम मिश्रा ने इंदौर में कहा कि राहुल गांधी इच्छाधारी हिन्दू है.