नरेंद्र गिरि के कमरे से मिला सुसाइड नोट, पुलिस ने शिष्य आनंद को हिरासत में लिया
ABP News Bureau | 20 Sep 2021 09:51 PM (IST)

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की सोमवार को संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई. पुलिस ने कहा है कि उनके कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें शिष्य आनंद गिरि का जिक्र है. पुलिस ने कहा है कि सुसाइड नोट वसीयत की तरह है. मामले की जांच शुरू कर दी गई है.