बदमाश मनोज और बीजेपी नेता नारायण सिंह भदौरिया गिरफ्तार | फटाफट खबरें
ABP News Bureau | 04 Jun 2021 07:47 PM (IST)

हिस्ट्रीशीटर मनोज सिंह को पुलिस की गिरफ्त से छुड़ाने वाले बीजेपी नेता नारायण सिंह भदौरिया को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने उसे नोएडा से दबोचा है. वहीं अपराधी मनोज सिंह भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है. इस मामले में अबतक पांच की गिरफ्तारी हो चुकी है. फिलहाल सभी को आगे पूछताछ के लिये कानपुर लाया जा रहा है. बीजेपी ने नारायण सिंह पर कल ही कार्रवाई करते हुये जिला मंत्री के पद से हटा दिया था. बहरहाल इस गिरफ्तरी से पुलिस प्रशासन ने बड़ी राहत की सांस ली है.