नैन्सी पेलोसी की सुरक्षा अमेरिका ने बढ़ाई, तैनात किए आठ मिराज विमान
ABP News Bureau | 02 Aug 2022 03:36 PM (IST)
ताइवान सीमा के पास चीनी लड़ाकू विमान उड़ते देखे गए हैं. चीन अमेरिकी संसद की स्पीकर नैन्सी पेलोसी के ताइवान दौरे का विरोध कर रहा है, जबकि अमेरिका इस दौरे को लेकर अड़ गया है. ताइवान भी नैन्सी पोलेसी की सुरक्षा की तैयारी में लगा है. ताजा खबर ये है 8 मिराज-2000 फाइटर जेट को नैन्सी की सुरक्षा में लगाय़ा जा रहा है. नैन्सी की सुरक्षा के लिए ताइवान के आसमान में ये मिराज फाइटर जेट तैयार रहेंगे.