Jammu और Kashmir के 30 हजार स्कूलों के बदले जाएंगे नाम...जानें इस अनोखे कदम के पीछे की वजह
ABP News Bureau | 03 Sep 2021 08:52 PM (IST)

जम्मू कश्मीर प्रशासन ने प्रदेश में शहीद हुए सैनिकों को बड़ा सम्मान देते हुए सभी सरकारी स्कूलों के नाम देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले इन सैनिकों के नाम करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. वहीं, प्रशासन के इस कदम से खुश इन शहीदों के परिवार वाले इसे देरी से उठाया गया सही कदम बता रहे हैं.