Namaste Trump: Ahmedabad से Agra तक Trump की धूम, देखें सबसे बड़ी कवरेज
ABP News Bureau | 23 Feb 2020 11:33 AM (IST)

बतौर राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप पहली बार भारत दौरे पर हैं. ट्रंप मोदी से दुनिया की अलग-अलग जगहों पर 6 बार मिल चुके हैं लेकिन इस बार ट्रंप अपने दोस्त से मिलने उनके घर आ रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति एयरफोर्स वन जहाज से भारत आएंगे. एयरपोर्ट से वो सुरक्षा से लैस द बीस्ट कार से मोटेरा स्टेडियम जाएंगे. मरीन वन हेलिकॉप्टर से ट्रंप आगरा के लिए उड़ान भरेंगे. इससे पहले हरक्लिस विमान से डॉनल्ड ट्रंप के सुरक्षा से जुड़े सामान भारत पहुंच चुके हैं.