Namaste Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump के दौरे को लेकर जोरदार तैयारियां
ABP News Bureau | 22 Feb 2020 11:27 AM (IST)

10 से ज्यादा गाड़ियों का ये काफिला अहमदाबाद एयरपोर्ट से मोटेरा स्टेडियम तक पहुंचा है. ट्रंप की सुरक्षा में कोई कमी ना रहे इसलिए 11 किलोमीटर लंबे रोड शो की रिहर्सल की गई है. राष्ट्रपति ट्रंप के साथ अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के सैकड़ों जवान परछाईं की तरह चलते हैं. लेकिन रिहर्सल में आम पुलिस की गाड़ियों का इस्तेमाल किया गया. हालांकि रोड शो की इस रिहर्सल में सीक्रेट सर्विस भी नजर बनाए हुए थी.