झारखंड की तर्ज पर यूपी विधानसभा में भी नमाज के लिए अलग कमरे की उठी मांग
ABP News Bureau | 08 Sep 2021 09:28 AM (IST)

झारखंड विधानसभा में नमाज के लिए अलग कमरा आवंटित करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. इस फैसले के विरोध में आज बीजेपी ने विधानसभा घेराव का एलान किया है. झारखंड की तर्ज पर यूपी विधानसभा में भी नमाज के लिए अलग कमरा देने की मांग उठी है. समाजवादी पार्टी के नेता इरफान सोलंकी ने ये मांग रखी है.