MP Sagar Liquor Tragedy: जहरीली शराब कांड के तार यूपी से जुड़े !। CM Mohan Yadav। MP Liquor Case
एबीपी न्यूज़ डेस्क | 06 Sep 2026 03:42 PM (IST)

मध्य प्रदेश के सागर में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के मामले में उत्तर प्रदेश कनेक्शन सामने आया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सागर के उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले से सटे गांवों में कथित शराब माफियाओं का रैकेट सक्रिय था। आरोप है कि इसी नेटवर्क के जरिए ललितपुर से नकली शराब तैयार कर कम कीमत पर सागर जिले के बंडा ब्लॉक में सप्लाई की जाती थी। जहरीली शराब से मौतों के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। अब पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े लोगों और शराब सप्लाई की पूरी चेन की पड़ताल कर रही है।