MVA Seat Sharing: आज पता चलेगा MVA में कौन कहां से लड़ेगा.. | Priyanka Gandhi
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 23 Oct 2024 02:29 PM (IST)
महाविकास अघाड़ी आज औपचारिक तौर पर सीट बंटवारे का एलान करने जा रही है। इस संदर्भ में प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी जाएगी कि कौन सी पार्टी किस सीट से चुनाव लड़ेगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस दोपहर बाद आयोजित की जा सकती है। वहीं, महाराष्ट्र में एनसीपी (अजित पवार गुट) ने 38 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। इस लिस्ट में अजित पवार खुद बारामती से चुनाव लड़ेंगे, जबकि छगन भुजबल येवला सीट से उम्मीदवार हैं। धनंजय मुंडे परली से अजित गुट के उम्मीदवार होंगे, जबकि दिलीप वलसे पाटिल अम्बेगांव से चुनाव लड़ेंगे। कागल से हसन मुश्रीफ भी चुनावी मैदान में उतरेंगे। इस बीच, महाविकास अघाड़ी का सीट बंटवारा चुनावी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा।