Muzaffarnagar में बड़ी संख्या में जुटे किसान नेता और समर्थक, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
ABP News Bureau | 05 Sep 2021 02:51 PM (IST)

यूपी में चुनाव से पहले आज किसानों की बड़ी महापंचायत हो रही है. मुजफ्फरनगर में किसान नेता और समर्थक हजारों की संख्या में जुटे हैं. इस महापंचायत में किसान नेता राकेश टिकैत भी मौजूद हैं. मुजफ्फरनगर किसान महापंचायत में यूपी और उत्तराखंड में बीजेपी को हराने की अपील पर फैसला लिया जा सकता है. उधर किसान महापंचायत को देखते हुए सुरक्षा के इंतजाम है.