Sidhu Moose Wala की मर्डर मिस्ट्री ! Canada से Nepal तक हत्याकांड के तार
ABP News Bureau | 04 Jun 2022 08:43 PM (IST)

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में एक बड़ा खुलासा हुआ है। कल हरियाणा के फतेहाबाद से एक पेट्रोल पंप पर दो शॉर्प शूटरों की CCTV तस्वीरें आई थीं- अब खुलासा हुआ है कि ये दोनों शॉर्प शूटर बोलेरो कार में पेट्रोल भरवाने के बाद उसकी पर्ची कार में ही छोड़ गए थे। पुलिस को ये पर्ची मिल चुकी है- और इसी के जरिए दोनों शार्प शूटर की तलाश की जा रही है। इनमें से एक का नाम प्रियव्रत फौजी और दूसरे का नाम अंकित सिरसा बताया जा रहा है। पेट्रोल पंप पर मिली पर्ची से शूटर्स की तलाश में जुटी है पुलिस