लाचारी का फायदा उठाने वाला 'मुर्दा' सिस्टम । Madhya Pradesh
ABP News Bureau | 11 Jul 2022 11:19 PM (IST)

क्या आप कल्पना भी कर सकते हैं कि 8 साल का कोई बच्चा अपने 2 साल के भाई का शव गोद में लिए 2 घंटे बीच सड़क बैठा रहे. मध्यप्रदेश के मुरैना में ये ह्रदय विदारक दृश्य देखने को मिला. वजह थी इस गरीब परिवार को शव ले जाने के लिए एंबुलेंस ना मिलना. एक ओर एमपी में गरीबों को एंबुलेंस नहीं मिल रही वहीं up में एंबुलेंस कंपनी बिना मरीज ढोए बिल बनाकर सरकार को चूना लगा रही हैं. हाल ही में भ्रष्ट सिस्टम को बेनकाब करने वाली ये रिपोर्ट आपने घंटी बजाओ में देखी भी थी.