क्या पसमांदा मुसलमानों को लुभा पाएगी BJP ? पसमांदा सम्मेलन पर भड़के Munawwar Rana
ABP News Bureau | 19 Oct 2022 05:49 PM (IST)

यूपी में पिछले कुछ समय से बीजेपी पसमांदा मुसलमानों को अपनी तरफ खींचने की कोशिश कर रही है। तीन दिन तक पसमांदा मुस्लिमों का सम्मेलन भी किया गया। इस पर मशहूर शायर मुनव्वर राना ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि मुस्लिमों में पसमांदा जैसा कुछ होता ही नहीं है, यह सब बीजेपी प्रायोजित कार्यक्रम है। इस मुद्दे पर उन्होंने संवाददाता संजय त्रिपाठी से बात की है।