मुनीर के जंगी अरमान..खाक में मिलेगा पाकिस्तान ! IND Vs Pak
ABP News Bureau | 04 Dec 2022 11:41 PM (IST)

देश की चुनावी राजनीति के बाद अब बात चीन के कर्ज वाले गुलाम की.. चीन के चक्कर में फंसे पाकिस्तान को 12 महीने के भीतर 2 लाख 14 हजार करोड़ रुपए का उधार चुकाना है... उधार मांगने के लिए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ कटोरा लेकर इस मुल्क से उस मुल्क तक चक्कर लगाते रहते हैं... लेकिन वहां की फौज की हेकड़ी देखिए... चार जंग में मिली मात के बाद भी पाकिस्तान के आर्मी चीफ जुबान से ज़हर उगल रहे हैं... भारत को जंग की गीदड़भभकी दे रहे हैं... ऐसा नहीं है कि पाकिस्तान के आर्मी आसिम मुनीर यानी मुल्ला जनरल को अपनी कमज़ोरी का पता नहीं है... लेकिन वो जुबानी फायरिंग से बाज़ नहीं आ रहे... इसकी वजह जानने के लिए ये रिपोर्ट देखिए...