Coronavirus की वजह से West Bengal में नगर निगम चुनाव टाले गए
ABP News Bureau | 16 Mar 2020 07:33 PM (IST)

कोरोना की वजह से पश्चिम बंगाल में नगर निगम चुनाव टाल दिये गये हैं. कोलकाता में भी नगर निगम का चुनाव होना था. बता दें कि कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों को एडवाइजरी जारी किया है. इसके तहत राज्यों से कहा गया है कि 31 मार्च तक स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी आदि बंद रखें.