बड़ा खुलासा- संपत्ति विवाद में चाचा को फंसाने के लिए मुनव्वर राना के बेटे ने खुद पर चलवाई गोली
ABP News Bureau | 02 Jul 2021 10:16 PM (IST)

मशहूर शायर मुनव्वर राना के बेटे पर गोली चलने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. रायबरेली पुलिस का दावा है कि मुनव्वर राना के बेटे तबरेज राना ने खुद पर गोली चलवाने की साजिश रची थी. पुलिस ने बताया कि इस साजिश में शामिल चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस को मुनव्वर राना के बेटे तबरेज की तलाश है.