Mumbai: Vaccination Center की तर्ज पर बनाया गणपति पंडाल, टीका लगवाने की खास अपील
ABP News Bureau | 19 Sep 2021 02:07 PM (IST)
सबकी चाहत है कि विघ्नहर्ता गणपति जल्द से जल्द लोगो के संकट हरे और लोगों को कोरोना जैसी बीमारी से छुटकारा मिले. इसकी छवि मुंबई के गणपति पंडालों में भी देखने को मिल रही है. मुम्बई के सात रस्ता स्थित बाल गोपाल गणपति मित्र मंडल ने अपने पंडाल में दिखाया है कि गणपति की सवारी मूसक भी कोरोना की बीमारी को लेकर कितने चिंतित हैं और लोगो सें अपील कर रहे हैं कि लोग ज्यादा से ज्यादा तादाद में जल्द-से-जल्द वैक्सीन लगाए ताकि कोरोना को हराया जा सके. पूरे पंडाल को पंचमुखी गणपति की मूर्ति के साथ एक वैक्सीनेशन सेंटर का रूप दिया गया है.