Mumbai में Samsung के Service Center में लगी भीषण आग
ABP News Bureau | 16 Nov 2021 08:31 AM (IST)

मुंबई के कंजूरमार्ग इलाके में स्थित सैमसंग मोबाइल सर्विस सेंटर में भीषण आग लग गई. मौके पर फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां और चार वाटर टैंकर भेजे गए. दमकल विभाग को 9 बजकर 42 मिनट पर आग लगने की खबर मिली थी. आग की जो वीडियो सामने आई है उसमें लपटें देखी जा सकती है.