पत्नी से तलाक के बाद आरव बने आयशा, पति निभा रहे पूरा साथ
ABP News Bureau | 26 Aug 2021 08:42 AM (IST)

जो आज की आयशा पटेल हैं वही कल आरव पटेल थे. जो आज पत्नी हैं...वो ही कल पति थे. 21वीं सदी के विज्ञान से जरूरी नहीं है कि आप जो पैदा हुए हैं...वही जीवन भी बिताएं. दरअसल आयशा पहले मर्द थीं...लेकिन विज्ञान की मदद से अब औरत बन गई हैं...विज्ञान में औरत बनने में मदद की तो रोहन पटेल ने उन्हें औरत बनने का एहसास दिया.