Mumbai: युवती के साथ दरिंदगी, रेप के बाद हुई मौत, एक आरोपी गिरफ्तार
ABP News Bureau | 11 Sep 2021 01:21 PM (IST)

मुंबई के साकीनाका इलाके में 30 साल की युवती के साथ रेप किया गया और उसकी प्राइवेट पार्ट पर रोड से हमला किया गया. बताया जा रहा है कि रेप पीड़िता की मौत हो गई है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि पीड़िता ने इलाज के दौरान राजावाड़ी अस्पताल में दम तोड़ दिया है.