Weather Update: मुंबई में फिलहाल रुकी बारिश
ABP News Bureau | 12 Jun 2021 10:55 AM (IST)
मानसून की दस्तक के साथ ही मुंबई में पिछले कई दिनों से बारिश हो रही है. बारिश की वजह से जगह-जगह जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है. आज भी देर रात बारिश शुरु हुई जिसकी वजह से अंधेरी सबवे में काफी पानी भर गया. सबवे को बंद करना पड़ा. फिलहाल बारिश रुक चुकी है.