Mumbai Rains: देखिए चेंबूर हादसे पर PM Modi और Amit Shah ने क्या कहा?
ABP News Bureau | 18 Jul 2021 12:03 PM (IST)

पीएम मोदी ने मुंबई के चेंबूर और विक्रोली में दीवार गिरने से लोगों की मौत पर दुख जताया है. उन्होंने कहा, 'दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं. प्रार्थना करता हूं कि जो लोग घायल हुए हैं वे जल्दी स्वस्थ हो जाएं. मुंबई में दीवार गिरने से जान गंवाने वालों के परिजनों को पीएमएनआरएफ की ओर से दो-दो लाख रुपये दिए जाएंगे. घायलों को 50-50 हजार दिए जाएंगे.'