Mumbai Rains: BMC की underground parking में 400 से अधिक वाहन डूबे | Ground Report
ABP News Bureau | 19 Jul 2021 05:18 PM (IST)

मुम्बई में हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से ना केवल लोगों की जान जा रही है बल्कि लाखों करोड़ो की संपत्ति का नुकसान भी हो रहा है. मुंबई के कांदिवली इलाके के ठाकुर कंपक्स में मुंबई महानगर पालिका की पार्किंग में पार्किंग जलमग्न हो जाने की वजह से लगभग 400 से अधिक वाहन पानी में डूब गए हैं. मुंबई महानगरपालिका के इस बेसमेंट पार्किंग में वाहन चालक प्रतिदिन या महीने के हिसाब से पैसे देकर अपने वाहन पार्क करते थे. शनिवार रात हुई भारी बारिश की वजह से यह पूरी पार्किंग एक तालाब में तब्दील हो गई और 400 से अधिक गाड़ियां डूब गई. इस पार्किंग में लगभग 15 फुट पानी भर गया है. कई घंटों की मशक्कत के बाद जल निकासी की जा रही है और अब वाहनों का ऊपरी सिरा नजर आने लगा है.