Mumbai Rains: रेल की पटरियां, बस, सड़कें, .. सब पानी में विलीन, रेड अलर्ट जारी
ABP News Bureau | 18 Jul 2021 07:53 AM (IST)
मुंबई में बीती रात से लगातार बारिश जारी है. भारी बारिश के बाद मुंबई के कई इलाकों में पानी भर चुका है. मौसम विभाग ने आज रेड अलर्ट जारी किया है. यानी आज दिनभर जबरदस्त बारिश होने का अनुमान है और तस्वीरों में इसकी झलक दिखने लगी है. मुंबई से सटे ठाणे, पालघर और रायगड में भी आज बारिश का जबरदस्त कहर दिख रहा है.