Mumbai: चिंचपोकली में सार्वजनिक गणेश उत्सव मंडल के जरिए कैंसर पीड़ित की मदद
ABP News Bureau | 01 Aug 2021 10:31 PM (IST)

मुंबई के चिंचपोकली में आज सार्वजनिक गणेश उत्सव मंडल में रक्त दान शिविर का आयोजन रखा गया था. इस आयोजन के जरिए मंडल ने मुंबई में रहने वाले विपुल सावंत, जो लगभग 5 महीनों से ब्लड कैंसर से पीड़ित है, उनकी मदद कर रहे हैं. विपुल को स्टेम सेल डोनर की तलाश है. आज इस रक्तदान शिविर के ज़रिये कई लोगों ने स्टेम सेल दान किया.