Mumbai: वैक्सीन लगवाने के बाद आधा चेहरा लकवे का शिकार, डोंबिवली के शख्स का दावा
ABP News Bureau | 31 Jul 2021 09:43 PM (IST)

मुंबई के डोंबिवली में रहने वाले 24 साल के युवक भावेश चकोर ने ममता अस्पताल में कोविशिल्ड वैक्सीन लगवाई. भावेश का दावा है कि वैक्सीन लगाने के बाद अगले दिन भावेश का चेहरा सुन्न पड़ने लगा और चेहरे के बाएं तरफ के होंठ और आंख ने काम करना बंद कर दिया. जब भावेश ने अपनी तकलीफ अस्पताल वालों को दिखाई तो उनका कहना था के ये Bells Palsy नामक बीमारी है, जिससे फेशियल परेलिस (Facial Paralysis) हो जाता है.