Mumbai: कांदिवली की इमारत में लगी भीषण आग, 2 महिलाओं की मौत | Fatafat
ABP News Bureau | 07 Nov 2021 07:57 AM (IST)

मुंबई के कांदिवली इलाके में भीषण आग की घटना सामने आई है. यहां की हंसा हेरिटेज नाम की 15 मंजिली इमारत की 14वीं मंजिल पर आग लग गई. इस हादसे में घायल दो की मौत हो गई है. आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच गई हैं और आग बुझाने का काम जारी है.