Mumbai: कोरोना काल मे 'बेघर' हुए घर दिलाने वाले Estate Agents, परिवार चलाना मुश्किल
ABP News Bureau | 07 Jul 2021 10:12 AM (IST)

मुम्बई के भायंदर इलाके में करीब 15 साल से रियल एस्टेट एजेंट का काम करने वाले प्रकाश मेहता की लॉकडाउन ने रोजी-रोटी छीन ली है. परिवार चलाना मुश्किल हो गया है. प्रकाश बताते हैं कि उनके बहुत सारे परिचित ऐसे एस्टेट एजेंट है जिनका धंधा बंद हो गया.