आर्यन खान को बेल मिलेगी या फिर जेल में ही रहना होगा?
ABP News Bureau | 20 Oct 2021 11:43 AM (IST)

क्रूज ड्रग्स पार्टी में फंसे शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को लेकर आज कोर्ट का फैसला आना है जिसके बाद तय हो जाएगा कि आर्यन खान को बेल मिलेगी या फिर जेल में ही रहना होगा. एनसीबी के वकील आर्यन को किसी बड़ी ड्रग्स साजिश का हिस्सा बताकर जमानत का विरोध कर रहे हैं. तो वहीं, आर्यन के वकील आर्यन को बेगुनाह बताते हुए और सुधरने के एक मौके की मांग करते हुए जमानत की अपील कर रहे हैं. आर्यन खान की दो दिन पहले काउंसलिंग भी हुई थी इस दौरान आर्यन ने भी माना था कि गलती हुई, लेकिन आगे सुधर कर दिखाएंगे.