आदित्य ठाकरे को जान से मारने की धमकी देने वाला अरेस्ट, खुद को बताया सुशांत सिंह राजपूत का फैन
ABP Live | 23 Dec 2021 10:36 AM (IST)

महाराष्ट्र से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री आदित्य ठाकरे को जान से मारने की धमकी देने वाला शख़्स बेंगलुरू से गिरफ्तार कर लिया गया है। मुंबई क्राइम ब्रांच की साइबर सेल ने ये गिरफ्तार की है। गिरफ्तार शख्स का नाम जयसिंह राजपूत बताया जा है। शख्स, खुद को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का फ़ैन बताता है। जयसिंह ने फोन पर धमकी भरे मैसेज भेजे थे।