Mumbai crime branch ने 3 लोगों को 'Vomit Gold' की कालाबाजारी करने के जुर्म में किया गिरफ्तार
ABP News Bureau | 17 Jun 2021 04:52 PM (IST)

मुंबई क्राइम ब्रांच ने 3 लोगों को स्पर्म व्हेल की करोड़ो रुपये कीमत की वोमिट गोल्ड यानी कि एम्बरग्रीस के साथ किया गिरफ्तार. मुम्बई क्राइम ब्रांच की यूनिट 4 ने तीन ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया है जो लोग दुर्लभ प्रजाति की स्पर्म व्हेल की उलटी से निकले एम्बरग्रीस की कालाबाजारी कर रहे थे.