Akhilesh Yadav ने Mukhtar Ansari के भाई को SP में कराया शामिल
ABP News Bureau | 28 Aug 2021 01:30 PM (IST)

मुख्तार अंसारी के बड़े भाई सिबगतुल्ला अंसारी आज समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए. पूर्व विधायक सिबगतुल्ला अंसारी को अखिलेश यादव ने पार्टी की सदस्यता दिलाई. ABP न्यूज से बातचीत में सिबगतुल्ला अंसारी ने कहा कि ये उनकी घर वापसी है. अफजाल अंसारी के भी एसपी में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसका फैसला अफजाल अंसारी को लेना है.