Mukhtar Ansari Death: मुख्तार अंसारी की इलाज के दौरान मौत, आया था हार्ट अटैक
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 29 Mar 2024 03:42 AM (IST)

Mukhtar Ansari Death: बांदा जेल में बंद पूर्वांचल के माफिया और पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से गुरुवार (28 मार्च) को मौत हो गई. इसके बाद सुरक्षा को देखते हुए पूरे यूपी में धारा 144 लगा दी गई है. इस बीच मुख्यमंत्री ने लखनऊ में अपने आवास पर उच्च स्तरीय बैठक की.