Mukhtar Ansari death: हार्ट अटैक से मौत के बाद आज होगा मुख्तार अंसारी का पोस्टमार्टम | Breaking News
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 29 Mar 2024 10:39 AM (IST)
बांदा जेल में बंद बाहुबली पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी को तबीयत बिगड़ने के बाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया. वहीं इलाज के दौरान मुख्तार अंसरी की मौत हो गई है. हार्ट स्ट्रोक की शिकायत पर मुख्तार अंसारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था.