'यहां मस्जिदों में नमाजियों को गोलियों से नहीं भूना जाता'- Taliban के Kashmir वाले बयान पर बोले Naqvi
ABP News Bureau | 04 Sep 2021 02:51 PM (IST)
अफगानिस्तान पर कब्जा करने के बाद तालिबान ने कश्मीर को लेकर बड़ा बयान दिया है. बीबीसी से खास बातचीत में तालिबान के प्रवक्ता सुहैल शाहीन ने कहा है कि हमारे पास कश्मीर के मुसलमानों के लिए भी आवाज उठाने का अधिकार है. तालिबान के इस बयान पर भारत की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया दी गई है. केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने तालिबान पर हमला बोलते हुए कहा है कि हिंदुस्तान के मुसलमानों को बख्श दो. यहां मस्जिदों में नमाजियों को गोलियों और बमों से नहीं भूना जाता. यहां स्कूल जाने वाली बच्चियों के हाथ-पैर-सिर नहीं काटे जाते.