सरकार ने गन्ने पर बढ़ाई MSP, सिर्फ किसानों को ही नहीं इस सेक्टर को भी होगा फायदा | abp News
ABP News Bureau | 29 Jun 2023 09:58 AM (IST)
Cabinet Meeting Decisions: खरीफ फसलों के एमएसपी बढ़ाने के बाद मोदी सरकार ने गन्ना किसानों को भी बड़ी सौगात दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक मोदी सरकार ने अगले सीजन के लिए गन्ने के उचित और लाभकारी मूल्य (Fair and Remunerative Prices) को बढ़ाने का फैसला किया है. कैबिनेट कमिटी की आर्थिक मामलों की कमिटी ने 2023-24 सीजन के गन्ने के एफआरपी में 10 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी का ऐलान किया है. गन्ने की नई एफआरपी अब 315 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है.