MP के विदिशा में दर्दनाक हादसा, बच्ची को बचाने में कुएं में गिरे 25 लोग
ABP News Bureau | 16 Jul 2021 11:00 AM (IST)

मध्य प्रदेश के विदिशा में एक दर्दनाक हादसा हो गया है. बच्ची को बचाने के चक्कर में आसपास जमा करीब 25 लोग कुएं में गिर गए. रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद अब तक तकरीबन 19 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है. अब भी कई लोग लापता हैं, जबकि 4 की मौत हो चुकी है और उनके शव बरामद कर लिए गए हैं.