MP: मरीज बढ़े तो बीमार हो गया अस्पताल, चरमराई पूरी व्यवस्था
ABP News Bureau | 02 Oct 2021 12:43 PM (IST)

मध्य प्रदश के राजगढ़ के सरकारी अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ी तो व्यवस्था ही चरमरा गई. बदलते मौसम के साथ वायरल फीवर और सर्दी जुकाम जैसी समस्याओं ने दस्तक दी तो लोग इलाज के लिए अस्पताल पहुंचने लगे, लेकिन इससे बड़ी विडंबना क्या होगी जब ये अस्पताल ही अव्यवस्था का मरीज बन गया. मरीजों के लिए ना तो बिस्तर की व्यवस्था है ना ही इलाज के सामान की.