MP Political Crisis: सुप्रीम कोर्ट में दोबारा शुरू हुई सुनवाई
ABP News Bureau | 18 Mar 2020 03:43 PM (IST)

सुप्रीम कोर्ट में मध्य प्रदेश सरकार के केस की दोबारा सुनवाई लंच के बाद शुरू हो गई है. कोर्ट में सुनवाई कर रहे जज ने कहा है कि सवाल ये है कि क्या कोर्ट इस्तीफा दे चुके 16 विधायकों को भोपाल आने के लिए कह सकती है. कोर्ट ने कहा सरकार कहती है कि उनको भोपाल लाकर ही फ्लोर टेस्ट होना चाहिए. कोर्ट ये देखेगी कि क्या वह लोग स्वतंत्र निर्णय ले पा रहे हैं या नहीं.